हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से संचालित कंप्यूटर सेंटर शिमला में डॉयक ओ लेवल कोर्स तथा बहुभाषी डीटीपी में जुलाई 2017 सत्र में 40 सीटों के लिए निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। एक वर्ष में 4 डिप्लोमा कोर्स प्राप्त करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 दो और 18 से 35 वर्ष की आयु का कोई भी व्यक्ति यह डिप्लोमा कोर्स कर सकता है। इस कंप्यूटर सेंटर में एक वर्ष में डीटीपी, उर्दू भाषा डिप्लोमा तथा सीसीसी ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के चार डिप्लोमा एक साथ करवाए जाते हैं।
ओ लेवल डिप्लोमा तथा मल्टीलिंग्वल डीटीपी के पाठ्यक्रम में नेटवर्किंग टेली, अकाउंटिग, वेब डिजाइन, प्रोजेक्ट वर्क, सी लैंग्वेज, आईटी टूल्ज आदि विषय शामिल हैं। कंप्यूटर सेंटर की नोडल अधिकारी एवं सचिव अकादमी प्रभा राजीव ने बताया कि अकादमी की ओर से संचालित कंप्यूटर केंद्र भारत सरकार के मानव विकास संसाधन मंत्रालय तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं।