फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि धर्मशाला में पीजी प्रवेश के लिए अब 15 जुलाई तक होंगे आवेदन

Fri, 26 Jun 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विवि धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विवि धर्मशाला ने पीजी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। कोरोना काल में विद्यार्थियों को राहत देते हुए विवि ने यह फैसला लिया है। अब विद्यार्थी पीजी में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले यह तिथि 28 जून तय की गई थी। आवेदक विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय विवि में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इधर, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदक 31 जुलाई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विवि प्रबंधन ने ऑनलाइन प्रोस्पेक्ट्स, कोर्सों में सीटें, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता सहित अन्य जानकारी वेबसाइट पर जारी रखी है। अभ्यर्थी साइट पर जाकर प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि विवि ने पीजी अध्ययन कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। इस बार ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जा रहे हैं और इसी आधार पर आवेदक को प्रवेश दिया जाएगा। विवि की वेबसाइट पर विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें