उप निदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय शिमला किन्नौर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अत्री ने कहा कि राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में आठवीं कक्षा में केवल छात्रों के लिए वर्ष 2020 के सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन 31 मार्च 2019 तक संबंधित राज्य सरकार को सभी सत्यापित दस्तावेजों के साथ भेजने होंगे। उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2020 को साढ़े 11 वर्ष से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए । एक जनवरी 2020 को उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विद्यालय से 7वीं कक्षा में अध्ययनरत और उत्तीर्ण कर चुका हो।