फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महीने से ठप है कंप्यूटर की पढ़ाई, कैसे देंगे परीक्षाएं

Thu, 03 Nov 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के शीतकालीन सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। लेकिन, कंप्यूटर विषय का सिलेबस अधूरा पड़ा हुआ है। बीते चार महीनों से प्रदेश के 1135 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप पड़ी हुई है। विभिन्न मांगों को लेकर कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


इस मामले को हल करने में हो रही देरी स्कूली बच्चों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि आधे-अधूरे सिलेबस से विद्यार्थी कंप्यूटर विषय में पास कैसे होंगे? राज्य सरकार ने हड़ताली कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरे जाने वाले पीजीटी आईपी के 632 पदों को भरने का प्रस्ताव वापस ले लिया है।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने के आदेश देते हुए मामले को मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुत करने को कहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नवंबर में सरकार कंप्यूटर शिक्षकों के मामले को हल कर सकती है।
विज्ञापन


अगर ऐसा होता है तो भी सिलेबस पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा है। कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से छात्र हित में जल्द कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने सरकार से कैबिनेट में इस मामले को लेकर जल्द फैसला लेने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें