एचपीएनआरसी की ओर से ली गई परीक्षा के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। सितंबर 2019 में एएनएम और जीएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष की यह परीक्षाएं ली गई थीं। एएनएम प्रथम वर्ष में 87 छात्राओं में परीक्षा पास की है। परिणाम प्रतिशत सौ फीसदी रहा। एएनएम द्वितीय वर्ष में 100 में 97 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा परिणाम 97 फीसदी रहा। उधर, जीएनएम प्रथम वर्ष से 930 छात्राओं में से 692 ने परीक्षा पास की।
परीक्षा परिणाम 74.4 फीसदी रहा। द्वितीय वर्ष में 1111 में से 1014 छात्राओं ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया। यह परीक्षा परिणाम 91.2 फीसदी रहा। हिमाचल प्रदेश नर्सिस रजिस्ट्रेशन काउंसिल की रजिस्ट्रार ज्योति वालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो छात्राएं परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाई हैं, वह मार्च 2020 में अनुपूरक परीक्षाएं दे पाएंगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा परिणाम से संबंधित जानकारी काउंसिल की वेबसाइट www.hpnrcshimla.org पर उपलब्ध होंगी।