फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के डॉ सौरभ को मुंबई मरीन ड्राइव में होने वाले दीक्षांत समोराह में मिलेगी डी. लिट् की उपाधि

Thu, 16 Jan 2020 04:20 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लोबल कॉनकॉर्ड वर्चुअल यूनिवर्सिटी मालदीव की तरफ से धराधाम के मुखिया डॉ सौरभ पांडेय को 24 जनवरी को मुंबई स्थित मरीन ड्राइव में होने वाले दीक्षांत समारोह में डी. लिट्  की उपाधि से नवाजा जाएगा। डॉ सौरभ को यह मानद उपाधि उनके द्वारा  दो दशक से विश्व बंधुत्व, साम्प्रदायिक सद्भाव, मानवता व साक्षरता की दिशा किये गए अप्रतिम योगदान के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि किसी भी शख्स को उसके उत्कृष्ट काम या समाज में  अप्रतिम योगदान देने के लिए  डी., लिट् ऑनरेरी डिग्री (मानद उपाधि) दी जाती है। यह एक तरह से अकादमिक सम्मान है । मानद उपाधि देने की शुरुआत पंद्रहवीं शताब्दी में ऑक्सफोर्ड यूनवर्सिटी से हुई थी। डॉ सौरभ गोरखपुर स्थित भस्मा गांव के निवासी हैं। उन्होंने मानवीय एकता ,साम्प्रदायिक सौहार्द ,साक्षरता ,पर्यावरण संरक्षण के दिशा में लगातार सराहनीय प्रयास किए हैं। डॉ सौरभ की तरफ से बनाए गए धराधाम पेज पर 45 देश अभी तक जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें