फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इयर बुक-2019 के संग करें तैयारी जीत की

Wed, 06 Feb 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी बहुप्रतीक्षित और युवाओं में खासी लोकप्रिय ‘इयर बुक 2019’ लॉन्च कर दी है। इस नवीनतम इयर बुक की खास बात यह है कि यह न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए भी संग्रहणीय है, जो जागरूक हैं और अपने चारों ओर देश-दुनिया में घट रही घटनाओं के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं। इस पुस्तक में वर्ष 2018 के सामान्य ज्ञान के परीक्षोपयोगी विषयों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस पुस्तक में विगत वर्ष के 51 ऐसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है, जिनके बारे में प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने की अधिकतम संभावना है। पुस्तक में शामिल सामयिक आलेखों में भारत के लिए आर्थिक रणनीति, चीन की वन वेल्ट, वन रोड पहल, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और रोहिंग्या शरणार्थी को शामिल किया गया है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता की वैश्विक दौड़, गांधी जी के 150 साल और दुनिया की सबसे ऊंची पटेल की प्रतिमा के विषय में भी विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा पुस्तक में भारत के सभी राज्यों और विश्व भर के देशों के बारे में संक्षेप में बताया गया है। साथ ही यह अंक विशेष पैकेज के रूप में सिविल सेवा के बारे में पूरी जानकारी भी समेटे है।
विज्ञापन


इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, नियुक्ति व चयन, प्रशिक्षण, कैडर आवंटन, आईएएस अधिकारियों के कार्य आदि के विषय में विस्तार से बताया गया है। अमर उजाला इयर बुक- 2019 सभी प्रमुख बुक स्टालों पर उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसका मूल्य केवल 200 रुपये है। इयर बुक के बारे में किसी भी तरह की जानकारी पाने के लिए या वीपीपी से ऑर्डर करने के लिए टॉल फ्री नंबर 18001211166  पर सुबह दस बजे से सांय साढ़े पांच तक (सोमवार से शनिवार) संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें