फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्रतियोगिता में यहां जुटेंगी देश की सात वॉलीबाल टीमें

Fri, 08 Jun 2018 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जुब्बल (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम अखिल भारतीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शराचली क्षेत्र के मांदल में 16 जून से शुरू होगी। स्पर्धा के शुभारंभ पर अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी नृपजीत सिंह (निपी) बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे।

विज्ञापन


सासा क्लब शराचली के सौजन्य से हो रही स्पर्धा में देश की चुनिंदा सात टीमें भाग लेंगी। वॉलीबाल टीमों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी शामिल होंगे। सासा के सदस्य एवं वॉलीबाल कोच सतीश शर्मा, अजय बिष्ट और राजेश शर्मा ने बताया कि दो

दिवसीय स्पर्धा में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, सीआरपीएफ, चंडीगढ़ तथा हिमाचल की टीमें भाग लेंगी। टीमों में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। 17 जून को अखिल भारतीय प्रतियोगिता का समापन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार

समापन समारोह में युवा सेवा एवं खेल विभाग की अतिरिक्त निदेशक और अर्जुन अवार्डी सुमन रावत मेहता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरित करेंगी। इस मौके पर भारतीय वालीबाल टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय फोगाट विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।

स्पर्धा में विजेता टीम को 51 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये की नकद राशि ट्रॉफी सहित पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय स्तर पर पहली बार महिलाओं की वॉलीबाल स्पर्धा क्षेत्र में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें