फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्रियां पाकर चहके पालमपुर कृषि विवि के मेधावी, इन छात्रों को मिले गोल्ड मेडल

Sat, 09 Sep 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कृषि विवि पालमपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छात्र-छात्राओं को 343 डिग्रियां, 90 प्रशस्ति पत्र और 22 स्वर्ण पदक प्रदान किए। 343 में से 222 छात्राएं शामिल हैं। राज्यपाल ने डिग्री और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनसे राज्य और देश की निस्वार्थ भाव से सेवा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज के छात्र देश का भविष्य हैं और उनसे देश को कई आशाएं हैं। लिहाजा, छात्रों से हर कार्य में अच्छा करने की उम्मीद हर किसी को होती है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विशेषकर छात्राओं को बधाई दी। कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने बताया कि विश्वविद्यालय बनने के बाद 6593 विद्यार्थी यहां से पढ़कर निकले हैं।

विवि के कुल सचिव सतीश कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया। अध्ययन अधिष्ठाता डॉ पीके मेहता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस मौके पर एसडीएम बलवान मंढोत्रा, संयुक्त निदेशक डॉ हृदय पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए वैज्ञानिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राज्य को सुदृढ़ करने के लिए समर्पण भाव से काम करने और राज्य में कृषि गतिविधियों में सुधार के लिए अपने ज्ञान का सदुपयोग करने का आह्वान किया। 

इन मेधावियों को मिले गोल्ड
गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में एकेडमिक में दीपाली, सोनाली मिश्रा, आंचल परमार, सुष्मिता शर्मा, पलक, शालिनी जरियाल, गौरव, शाल्या बिंद्रा, नेहा चौहान, सुमन ठाकुर, कनिका कुमारी, सोनाली मिश्रा और आंचल परमार और ऑल राउंड बेस्ट स्टूडेंट में नेहा ठाकुर, एमएस पलक (तीन), चंचल राणा, रजनीश और रोहित शर्मा शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें