हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 53 पदों के लिए ली गई भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
घोषित किए गए परिणाम में 32 पद ही भरे जा सके हैं। अन्य आरक्षित वर्ग के लिए पात्र उम्मीदवार न मिलने या लिखित व कंप्यूटर टेस्ट व साक्षात्कार में पास न होने के कारण पद खाली रह गए हैं।
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने शुक्रवार को भर्ती के नतीजों की घोषणा कर दी है, जिसे विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in, www.hpuniv.in पर अपलोड कर दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने फरवरी माह में इन पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए मई माह में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जबकि जुलाई में टाइप टेस्ट और अगस्त माह में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।