फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 03 Jun 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
छात्र 21 जून से 25 जून के बीच प्रवेश फार्म जमा करवा पाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रदेश के कॉलेजों में 21 से 25 जून तक यूजी प्रथम सेमेस्टर के लिए आवेदन फार्म जमा करवाने की तारीख है। कॉलेजों में एक से 20 जून तक अवकाश होगा। कॉलेजों को भी इन्हीं दिनों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


प्रोस्पेक्टस छपवाने होंगे, लेकिन एमएचआरडी और यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक इस बार रूसा लागू करने के कारण कॉलेजों को विवि से प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश अभी नहीं मिले हैं। कॉलेज भी असमंजस में हैं। विवि के निर्देशों पर ही प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी।

यूजी डिग्री कोर्स में रूसा सीबीसीएस के तहत प्रवेश लेने वाले छात्र 21 जून से 25 जून के बीच प्रवेश फार्म जमा करवा पाएंगे। एचपीयू से दिशा निर्देश जारी होने के बाद ही कॉलेज अपने प्रोस्पेक्टस छपवा पाएंगे और प्रवेश कॉलेज स्तर का शेडयूल तय कर पाएंगे। ऐसे में कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया बदले जाने की भी संभावना है। इस बार यूजीसी की गाइडलाइंस पर रूसा लागू होगा।
विज्ञापन


कब तक निर्देश जारी करता है विवि
विवि ने पहले एमएचआरडी और यूजीसी के रूसा सीबीसीएस का डाक्यूमेंट लागू कर कोर्स चलाने का फैसला ईसी में लिया है। अब विवि कब तक यूजी में प्रवेश प्रक्रिया, बदलाव और यूजी विषयों के कांबिनेशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी करता है। यह देश में लागू रूसा की तरह एचपीयू से संबद्ध 110 से अधिक डिग्री कॉलेजों में लागू किया जाना है। ऐसा करने पर कोर्स में एकरूपता संभव होगी।

दस जून से प्रोस्पेक्टस बिक्री की तैयारी
शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली की प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा, राजीव गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरआर चौहान, आरकेएमवी की प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने माना कि दस जून से संभवतया यूजी में प्रवेश को प्रोस्पेक्टस की बिक्री शुरू होगी। बशर्ते एचपीयू से प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश समय से जारी हों। इनके मुताबिक ही प्रोस्पेक्टस छपेंगे और प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव होना है।

यह है कॉलेजों का प्रवेश शेडयूल
शिक्षा विभाग की ओर से जारी नए सत्र के शेडयूल के मुताबिक 21 से 25 जून तक प्रवेश फार्म जमा होने हैं। 26 और 27 जून को मेरिट लिस्ट जारी होगी। 28 से 30 जून तक फीस जमा होगी। एक जुलाई से शेडयूल के मुताबिक हर हाल में नए सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें