सीयू की प्रवेश प्रक्रिया से सैकड़ों छात्र बाहर हो सकते हैं। दरअसल सीयू की गाइडलाइन के अनुसार इसका एक बड़ा कारण है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पीजी के लिए 26 जून को ली गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम 21 जुलाई को घोषित किया जाएगा। सीयू वीरवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी करेगा।
लेकिन, जिन छात्रों ने अपनी स्नातक की मार्क्सलिस्ट जमा नहीं करवाई है, वह प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं। दरअसल सीयू की गाइडलाइन के अनुसार तमाम परीक्षार्थियों को आवेदन करने के बाद उनकी स्नातक शिक्षा की अंकतालिका की कॉपी को बतौर रिकार्ड मांगा गया था।
क्योंकि पीजी दाखिले के लिए फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 50 प्रतिशत एंट्रेंस रिजल्ट, 10 प्रतिशत दसवीं और जमा दो और 30 प्रतिशत स्नातक परिणाम पर निर्भर है। ऐसे में सीयू की ओर से बाकायदा तमाम परीक्षार्थियों को समय पर स्नातक की मार्क्स लिस्ट जमा करवाने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन एचपीयू समेत अन्य विवि से एंट्रेंस में शामिल हुए अभ्यर्थी रिजल्ट न मिल पाने के कारण अंकतालिका जमा नहीं करवा सके हैं।