हिमाचल शिक्षा बोर्ड की ओर से जुलाई 2020 में संचालित की गई डीएलएड भाग-एक और दो की परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी इस परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर पर भी संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।