फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल में दाखिला चाहिए तो करें आवेदन, पढ़ें शेड्यूल

Wed, 19 Oct 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए कक्षा छह और 9वीं में प्रवेश के इच्छुक लड़कों से 30 नवंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी 2017 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र कक्षा 5वीं और 8 वीं के अध्ययन विषयों पर आधारित होंगे। प्रवेश परीक्षा धर्मशाला, मंडी, शिमला और सुजानपुर टीहरा केंद्रों पर आयोजित होगी। कार्यकारी प्रिंसिपल सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा लेफ्टिनेंट कमांडर ऊषा सांगवान ने बताया कि कक्षा छह के लिए अभ्यर्थी पांचवीं पास और आयु एक जुलाई 2017 को 10-11 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2006 से एक जुलाई 2007) के बीच होनी चाहिए।

जबकि कक्षा 9वीं के लिए विद्यार्थी कक्षा 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और आयु एक जुलाई 2017 को 13-14 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 2003 से एक जुलाई 2004) के बीच होना चाहिए)। उन्होंने बताया कि प्रोस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म 17 अक्तूबर से 18 नवंबर तक निर्धारित शुल्क पर प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिलेंगे प्रोस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म

प्रोस्पेक्टस-कम-एप्लीकेशन फॉर्म शुल्क सामान्य वर्ग/सेवारत और भूतपूर्व सैनिकों के लिए ऑनलाइन तथा सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के काउंटर पर 450 रुपये तथा डाक द्वारा 500 रुपये और अनुसूचित/अनूसूचित जनजाति के लिए ऑनलाइन और काउंटर पर 300 रुपये और डाक द्वारा 350 रुपये निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि प्रोस्पेक्टस प्राप्त करने के लिए अपने पूर्ण पते सहित, निर्धारित शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट, प्रिंसिपल सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीहरा, जिला हमीरपुर (हिप्र) के नाम तैयार करें। यह पेएबल-एट पंजाब नेशनल बैंक (कोड 6670) या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कोड 10726) या कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक एट सुजानपुर (हिप्र)  होना चाहिए।

इंडियन पोस्टल ऑर्डर मान्य नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने के लिए स्कूल की वेबसाइट पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें