एचपीयू के एवालॉज चौड़ा मैदान स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में बीबीए-बीसीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। 17 मई आवेदन की अंतिम तारीख है। तीन जून को प्रवेश परीक्षा होगी। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि तीन-तीन साल के दोनों कोर्स में नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी की तय सीटों में दस-दस सीटें विदेशी छात्रों से भरी जाती हैं। विदेशों से सौ से अधिक आवेदन हर सत्र में आ रहे हैं।
इनमें एशिया और अफ्रीकी देशों के छात्र प्रवेश लेते हैं। बीसीए में कुल 50 सीटें भरी जानी हैं। इनमें तीस सब्सिडाइज्ड, बीस नॉन सब्सिडाइज्ड होंगी। नॉन सब्सिडाइज्ड में दस सीटें विदेशी छात्रों के लिए होंगी। सिंगल गर्ल चाइल्ड और वार्ड ऑफ यूनिवर्सिटी इंप्लाइज के लिए भी एक सीट आरक्षित है। बीबीए में 60 सीटें नए बैच में होंगी।
बीस नॉन सब्सिडाइज्ड कोटे की होंगी। दस विदेशी छात्रों से भरी जाएंगी। दो सीटें सिंगल गर्ल चाइल्ड, एक वार्ड ऑफ यूनिवर्सिटी इंप्लाइज से भरी जानी है। संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि दोनों कोर्स में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया दस अप्रैल से शुरू होगी।
बीसीए में प्रवेश मेरिट पर प्रवेश मिलेगा। बीबीए में 1 अनुपात तीन में प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र बुलाए जाएंगे। उन्हें 50 अंकों की साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन और शैक्षणिक योग्यता जांचने के बाद मेरिट तैयार कर प्रवेश मिलेगा। विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.ucbs.org,www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध है।
यूआईआईटी में बीटेक में प्रवेश का शेडयूल
शिमला। एचपीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी यूआईआईटी के बीटेक आईटी और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश को संभावित शेडयूल जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है। 11 जून को प्रवेश परीक्षा होगी। 22 जून को प्रवेश परीक्षा का परिणाम निकलेगा। 27 जून को काउंसलिंग का शेडयूल संस्थान जारी करेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. मनु सूद ने कहा कि विश्वविद्यालय और संस्थान की वेबसाइट पर फाइनल शेडयूल उपलब्ध करवाया जाएगा।