फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी 2019 के आधार पर मिलेगा मेडिकल कोर्स में प्रवेश

Sun, 25 Nov 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के निजी और सरकारी एमबीबीएस/बीडीएस, बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में शैक्षणिक सत्र  2019-20 में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली नीट यूजी-2019 के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी-2019 की परीक्षा इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी करवाएगी।  5 मई 2019 को होने वाली परीक्षा के लिए एक नवंबर से पहले ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


यह 30 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की वेबसाइट www.nta.ac.in/www.ntaneet.nic.in के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रोस्पेक्टस में देखी जा सकती है। इसके दृष्टिगत एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं करवाएगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की इस प्रवेश परीक्षा की मेरिट अखिल भारतीय रेकिंग के आधार पर जारी की जाएगी।  इससे संबंधित सूचना काउंसलिंग प्रोस्पेक्ट्स सहित निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.gov.in/hpdmer और  विश्वविद्यालय की वेबसाइट  www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

उक्त काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित करते समय जारी किया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर नीट-2019 प्रवेश परीक्षा के लिए संबंधित वेबसाइट पर आवेदन करें। परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर  0177-2830891, 0177-2624895 से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें