राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की इस प्रवेश परीक्षा की मेरिट अखिल भारतीय रेकिंग के आधार पर जारी की जाएगी। इससे संबंधित सूचना काउंसलिंग प्रोस्पेक्ट्स सहित निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.gov.in/hpdmer और विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
उक्त काउंसलिंग प्रोस्पेक्टस राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित करते समय जारी किया जाएगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी निर्धारित समय के भीतर नीट-2019 प्रवेश परीक्षा के लिए संबंधित वेबसाइट पर आवेदन करें। परीक्षा शाखा के टेलीफोन नंबर 0177-2830891, 0177-2624895 से जानकारी ली जा सकती है।