फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्डोल से यूजी और पीजी कोर्स में इस दिन से मिलेगा प्रवेश

Tue, 02 Jul 2019 12:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से पीजी और यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तीन जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। इक्डोल निदेशक प्रो. कुलवंत पठानिया ने बताया कि यूजी डिग्री कोर्स में बीए, बीकॉम वार्षिक सिस्टम और बीसीए का तीन वर्षीय कोर्स सेमेस्टर आधार पर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


इक्डोल दो वर्षीय एमए कोर्स में हिंदी, इंग्लिश, अर्थशास्त्र, इतिहास, म्यूजिक, संस्कृत, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, एमएससी गणित, एमकॉम के साथ ही एमबीए और एमसीए के दो वर्षीय कोर्स भी चलाएगा।इसके लिए अवेदन की 31 जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। बीएड के दो वर्षीय (वार्षिक) कोर्स के लिए 31 जुलाई, वहीं एमए एजूकेशन कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त तय की गई है।

इक्डोल पीजीडीसीए, पीजी मानव संसाधन विकास पीजी डिप्लोमा इन पर्सनल मैनेजमेंट एंड लेबर वेल्फेयर, डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड और डिप्लोमा इन योगा स्टडीज में प्रवेश को 31 जुलाई अंतिम तिथि रहेगी। आवेदक छात्र विवि के एडमिशन पोर्टल www.admissionshpushimla.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। तीन जुलाई को पोर्टल खुल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें