फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में मेरिट आधार पर प्रवेश दे सकता है एचपीयू

Fri, 07 Aug 2020 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विवि को पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं करवाना मुश्किल हो सकता है। वानिकी विवि सोलन की तर्ज पर एचपीयू को भी इस विकल्प पर जल्द फैसला लेना पड़ सकता है। अभी यूजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाना ही विवि के चुनौती से कम नहीं है। विवि के 34 विभागों की प्रवेश प्रक्रिया अभी तक अटकी हुई है।

विज्ञापन


विवि किसी भी कोर्स की प्रवेश परीक्षा की तिथि तय नहीं कर पाया है और न ही बिना प्रवेश परीक्षाओं वाली मेरिट आधार पर कुछ विभागों की प्रक्रिया को आगे बड़ा पाया है। संक्रमण के खतरे के बीच प्रदेश भर से प्रवेश परीक्षाएं करवाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। हालात जल्द सामान्य नहीं हुई तो विवि को भी वानिकी विवि की तरह मेरिट के आधार पर प्रवेश देना पड़ सकता है। 

प्रोफेशनल कोर्स की भी अटकीं प्रवेश परीक्षाएं
विवि परिसर और चौड़ा मैदान स्थित यूआईएलएस के पांच वर्षीय विधि कोर्स में मेरिट से प्रवेश होता है, मगर कोरोना के कारण इसकी काउंसिलिंग का शेड्यूल जारी नहीं हो पाया है। बीबीए और बीसीए कोर्स करवाने वाला विवि का कॉलेेज आफ बिजनेस स्टडीज संस्थान में प्रवेश भी लटका हुआ है। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पांचों बीटेक कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन मंगवाने से आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन


एच पी यू मेट की भी घोषित नहीं हुई है तिथि
शिमला। विश्विद्यालय के बिजनेस स्कूल द्वारा आयोजित की जाने वाली एच पी यू मेट 2020 परीक्षा की भी तिथि को रों ना संक्त्रस्मण के बने खतरे के कारण घोषित नहीं हो सकी है। वहीं बी एड की प्रवेश परीक्षा भी कब तक होगी अभी निर्धारित नहीं किया जा सका है।जिसमे करीब 18 हज़ार ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें