निर्धारित शेड्यूल का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश दिए गए हैं कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर मेजर, माइनर और इलेक्टिव विषयों का टाइम टेबल अनिवार्य तौर पर प्रदर्शित किया जाए।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान प्रदेश के कॉलेजों में 65 दिन की छुट्टियां रहेंगी। गर्मियों की छुट्टियां 22 मई से 15 जून तक (25 दिन), दिवाली की छुट्टियां चार नवंबर से आठ नवंबर (पांच दिन) और सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी 2019 से 4 फरवरी (35 दिन) तक रहेंगी।
एक जुलाई से शुरू होगा शैक्षणिक सत्र- कॉलेज में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं एक जुलाई से 14 अक्तूबर (106 दिन) तक लगेंगी। 15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक परीक्षाएं और प्रैक्टीकल होंगे। 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक मूल्यांकन होगा।
दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की नियमित कक्षाएं 15 नवंबर से 20 दिसंबर (36 दिन), 5 फरवरी 2019 से 14 अप्रैल (69 दिन) कुल 105 दिनों तक चलेंगी। 15 अप्रैल 2019 से 10 मई (26 दिन) तक परीक्षाएं और प्रेक्टिकल होंगे। 11 मई से 21 र्मई 2019 तक मूल्यांकन होगा।