सीबीएसई ने जेईई मेन ऑफलाइन का आयोजन आठ अप्रैल और ऑनलाइन का आयोजन 15 व 16 अप्रैल को कराया था। परीक्षा की आंसर की, 24 अप्रैल को जारी की गई थी। 27 अप्रैल तक देशभर से आपत्तियां मांगी गई थी। बोर्ड के मुताबिक, आज जेईई मेन का परिणाम जारी किया जाएगा।
इस परिणाम से जेईई एडवांस के लिए चयन होगा। जो अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए चयनित हो जाएंगे, उन्हें दो मई से सात मई के बीच ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आठ मई तक शुल्क जमा करा सकेंगे।
इसके बाद 14 मई से 20 मई के बीच परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। जेईई एडवांस ऑनलाइन का आयोजन देशभर में 20 मई को किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल भी 100 अंकों के आसपास जेईई मेन की कटऑफ रहेगी।