आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और नैचुरोपैथी मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से नीट की मेरिट के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। केंद्र सरकार ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। नेशनल टेस्ट एजेंसी के जरिये होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस (नीट) परीक्षा 2019 पूरे देश में एकल परीक्षा होगी।
पांच मई 2019 को परीक्षा का आयोजन होगा। सोमवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने इस संदर्भ में प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सहित सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिए हैं।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने प्रिंसिपलों को विद्यार्थियों को इस संबंध में जागरूक करने को कहा है। उन्होंने बताया कि अब राष्ट्रीय परीक्षा के माध्यम से बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस जैसे अंडर ग्रेजूएशन कोर्स में आयुष मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश हो सकेंगे।