रिजनल सेंटर के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि आवेदन से संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एलएलबी, एमए इंग्लिश, हिंदी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, एमएमसी, एमए/एमएससी मैथ, एमकॉम में प्रवेश विवि की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
रिजनल सेंटर की एमबीए सीटों पर एचपीयू मेट प्रवेश परीक्षा के आधार और एमसीए कोर्स में भी एचपीयू-एमसीए प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा।
रिजनल सेंटर में एमएससी जियोलॉजी और पीजीडीसीए कोर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इन सभी कोर्स के लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके लिए 15 जून से सेंटर के काउंटर पर फीस अदा करने पर प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए जाएंगे।