फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वीसी का घेराव, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Fri, 28 Feb 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वीसी कार्यालय के गेट के बाहर भैंस बांध कर प्रदर्शन करने के बाद दूसरे दिन एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश के वीसी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने सीयू के वीसी को पांच दिन में मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर छात्रों की मांगों को आगामी पांच दिन में पूरा न किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश के स्थायी कैंपस सहित अन्य मांगों को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सीयू के वीसी डा. कुलदीप चंद अग्रिहोत्री का घेराव किया। इससे पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीसी कार्यालय के बाहर केंद्र व प्रदेश सरकार सहित सीयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने वीसी का घेराव कर पांच दिन के भीतर लंबित मांगों पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया, अन्यथा एबीवीपी फिर से आंदोलन तेज करेगी। सीयू के वीसी डा. कुलदीप चंद अग्रिहोत्री ने कहा कि सीयू के स्टूडेंटस की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर दूर किया जा सकता है। कुछ मांगें पूरी की गई हैं, शेष को आने वाले दिनों में दूर किया जाएगा। स्थायी कैंपस निर्माण का कार्य प्रोसेस में है। देहरा में भूमि मिल गई है तथा धर्मशाला का प्रोसेस है।
विज्ञापन


धर्मशाला में अधिकतर भूमि वन विभाग की है, जिसके लिए हम प्रयासरत हैं कि भारत सरकार से जल्द एनओसी मिले। डीपीआर बन चुकी है, जैसे ही डीपीआर मंजूर होती है तो निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 350 करोड़ का बजट भी प्रथम चरण के लिए स्वीकृत किया है। धर्मशाला के जदरांगल में 700 एकड़ के लगभग भूमि मांगी गई है, जिसमें से 80 कनाल जो सरकारी भूमि थी, वह सीयू के नाम हस्तांतरित हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें