फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDU Exam: 12469 ने दी परीक्षा, एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया

Fri, 28 Feb 2020 10:50 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा में बृहस्पतिवार को एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया। हालांकि ऑनलाइन मानीटरिंग में सर्वर की दिक्कत भी बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत पहली पाली में हुई। कई परीक्षा केंद्रों के लिंक टूट गए और नोडल सेंटर से उनका संपर्क कट गया।
विज्ञापन


डीवीएन पीजी कॉलेज स्थित नोडल कमांड सेंटर से माड़ापार के एमके जीएन डिग्री कॉलेज का लिंक नहीं जुड़ सका। इसके अलावा सिकरीगंज के श्यामेश्वर डिग्री कॉलेज और सिधुआपार के शांति सशक्तीकरण महिला डिग्री कॉलेज का लिंक भी टूट गया। कमांड सेंटर से शिक्षकों ने फोन करके इन कॉलेजों में संपर्क किया लेकिन नेटवर्किंग की समस्या दूर नहीं हो सकी।

101 छात्र गैरहाजिर
परीक्षा में बृहस्पतिवार को 12469 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 101 छात्र गैरहाजिर रहे। पहली पाली में 7256 विद्यार्थी नामांकित थे जिसमें 43 छात्र गैरहाजिर रहे। जबकि दूसरी पाली में 5213 में से 58 छात्र गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


वीएनबीपी के प्राचार्य ने दी सफाई
सरहरी स्थित वीएनबीपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचे। प्राचार्य ने लिंक नहीं जुड़ पाने पर सफाई दी और बताया कि तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ। खामी को दूर कर लिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को वैकल्पिक मोबाइल नंबर भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें