फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोचिंग अभिषेक का आईआईटी रुड़की में चयन

Sun, 03 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के अभिषेक कुमार का आईआईटी रुड़की में चयन हुआ है। अभिषेक को जीओ फिजिक्स ब्रांच में दाखिला मिला है। इस ब्रांच को बहुत प्रतिष्ठित माना जाता है। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह गुलेरिया ने छात्र अभिषेक के चयन होने पर बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनआईटी हमीरपुर में सिद्धार्थ सिंह, हरित गुलेरिया, आशुतोष बैंस और प्रांजल ठाकुर का चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने कभी कोई कोचिंग नहीं ली है। अपनी ही मेहनत के बल पर आईआईटी परीक्षा को उत्तीर्ण किया।

उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों को भी बधाई दी है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे विद्यालय शिक्षा को अधिक महत्वपूर्ण मान कर बच्चे का भविष्य संवारें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें