फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में 800 पंचायतों की 1300 टीमें दिखाएंगी प्रतिभा

Sat, 09 Jun 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद स्टार खेल महाकुंभ का शुभारंभ शनिवार को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के मैदान से हुआ। इस मौके पर खेल, वन एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


इस मौके पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक नरेंद्र ठाकुर, कमलेश कुमारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें नशे से दूर रख उनकी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए 800 पंचायतों की 1300 टीमों के करीब एक लाख युवा स्टार खेल महाकुंभ में भाग ले रहे हैं।

यह युवा खिलाड़ी क्रिकेट, कबड्डी, वालीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, आदि खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे। इस अवसर पर खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि खेल महाकुंभ अपनी तरह का एक बहुत ही अलग और बड़ा खेल आयोजन है।
विज्ञापन


इस खेल महाकुंभ के जरिए गांव और पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों को ढूंढ कर उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का अनुराग ठाकुर का प्रयास बहुत ही सराहनीय है। 

विज्ञापन

व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिकाः अनुराग

इस मौके पर संासद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2022 तक न्यू इंडिया विजन के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति के साथ काम कर रहे हैं।

खेल का सेक्टर भी इस से अछूता नहीं है। हमारा उद्देश्य है कि दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले विश्वस्तरीय खिलाड़ी पैदा करने वाले देश के रूप में हमारी पहचान बने। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के समग्र विकास और राष्ट्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में छुपी प्रतिभाओं के लिए मंच प्रदान किया गया है। वहीं हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र एक बहुत ही अनूठे आयोजन का गवाह बना है। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित खिलाड़ी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें