फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, एलआईसी में भरेंगे 7942 पद

Mon, 23 Sep 2019 12:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के लिए एलआईसी में सहायक के पद पर नौकरी का सुनहरा मौका है। एलआईसी ने सहायक के 7942 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी का स्नातक होना अनिवार्य है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 1 अक्तूबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


मुख्य परीक्षा 21 और 22 अक्तूबर को ऑनलाइन ली जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 15 अक्तूबर से अभ्यर्थी को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से ऑनलाइन ही मिलेंगे। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 510, एससी, एसटी व अन्य आरक्षित वर्ग के लिए 85 रुपये ऑनलाइन डेबिट, क्रेडिट और नेटबैंकिंग के माध्यम से देनी होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जिलों की एलआईसी ब्रांच पालमपुर, धर्मशाला, मंडी, शिमला, हमीरपुर, ऊना, चंबा, नूरपुर, नालागढ़, पांवटा साहिब, परवाणू, देहरागोपीपुर, अंब, कांगड़ा, नाहन, कुल्लू, बिलासपुर, रामपुर व सुंदरनगर में सहायक के खली पदों को भरा जाना है। सहायक पद पर अभ्यर्थी का चयन दो स्तरीय परीक्षा और उसके बाद प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा 100 अंक की होगी। इसमें पास अभ्यर्थी का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा। ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। चयन के समय प्रारंभिक परीक्षा के अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा और मुख्य परीक्षा में लिए गए अंकों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी के लिए एलआईसी के सहायक पद के लिए आवेदन व पदों का पूरा ब्योरा निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें