कुलसचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिन छात्रों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं, वे अपने ई मेल पर जाकर भी ऐसा कर सकते हैं। इसकी प्रतिलिपि मेल की गई है।
इस सत्र से विवि ने सेवारत और सेवानिवृत्त रक्षा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए आरक्षित सीटें दोगुनी कर दी हैं। इनके लिए सभी विषयों में आरक्षित सीटों की कुल संख्या 14 हो गई है।
पिछले सत्र से विवि ने हिमाचल के ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए स्नातक कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की थीं। ग्रामीण इलाकों में स्थित किसी भी सरकारी स्कूल से 8वीं,10वीं या 12वीं की परीक्षाओं में से कोई दो परीक्षाओं को पास करने वाले छात्र इस श्रेणी में सीटों के लिए पात्र हैं।