फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए में प्रवेश के लिए इस दिन से साक्षात्कार, ऐसे चेक करें लिखित परीक्षा का रिजल्ट

Wed, 13 Jun 2018 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

यूसीबीएस ने बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।प्रदेश विश्वविद्यालय के एवालॉज स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज और बिजनेस स्टडीज (यूसीबीएस) ने बीबीए

विज्ञापन


कोर्स में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की सूची और साक्षात्कार की तिथि जारी कर दी है। 21 जून से ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया 23 जून तक यूसीबीएस एवालॉज में चलेगी। 

संस्थान के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि जीडी और इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोलनंबर और साक्षात्कार की तय तिथि का ब्योरा संस्थान और एचपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी  www.ucbs.org और  www.hpuniv.nic.in पर दिए लिंक के माध्यम से रोलनंबर और साक्षात्कार की तिथि जान सकते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीए कोर्स की 40 सब्सिडाइज्ड और 20 नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बीबीए कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में 467 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 164 प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं।

नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए तीन जुलाई को अलग से साक्षात्कार होगा। इसमें ओपन उम्मीदवार भी आवश्यक पात्रता शर्त पूरी करते हों तो भाग ले सकते है।

प्रो. नारटा ने कहा कि बीसीए कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर तीस सीटें भरी जाएंगी, जबकि दस सीटें सेल्फ फाइनेंसिंग से भरी जाएंगी। जल्द बीसीए के सब्सिडाज्ड सीटों पर प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी कर की जाएगी। तीस जून को काउंसलिंग होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें