हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया का मॉपअप राउंड हुआ। विवि सभागार में हुई इस काउंसलिंग में करीब सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 40 नए ताजा आवेदन करने वाले अभ्यर्थी भी शामिल थे।
शाम छह बजे तक चली काउंसलिंग में शिमला स्थित राजकीय दंत महाविद्यालय की सामान्य कोटे की सभी चार सीटें भर ली गईं। निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे में एचआईडीएस पांवटा साहिब की पांच, एमएनडीएवी सोलन की एक स्टेट कोटे की एक सीट इस राउंड के बाद भी खाली रह गई है।
मॉपअप राउंड में विवि से संबद्ध निजी मेडिकल कॉलेजों में एचडीसी सुंदरनगर में मैनेजमेंट कोटे की आठ सीटें, एमएनडीएवी सोलन में सबसे अधिक 29 सीटें, बीडीसी नालागढ़ में 16 सीटें खाली बची हैं। एचआईडीएस पांवटा साहिब में मैनेजमेंट कोटे की सभी सीटें भर दी गई हैं।
काउंसलिंग निदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय की ओर से आए ज्वाइंट डायरेक्टर और विवि के अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रदीप कुमार शर्मा की देखरेख में पूरी की गई। अभी निजी कॉलेजों में खाली रही स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की सीटों को भरने के लिए एक और अलग से मॉपअप रांउड काउंसलिंग कमेटी करवाने पर विचार कर रही है।