जीवन लक्ष्य आईटीआई राजपुरा में नौ अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। मेले में प्रदेश भर के युवा हिस्सा ले सकते हैं। वाहन तैयार करने वाली माइक्रो टर्नर कंपनी की ओर से इस दौरान 300 युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी।
रोजगार मेले में भाग लेने से पूर्व 8 अगस्त को युवाओं को दस्तावेज आईटीआई प्रबंधन के पास जमा करवाने होंगे। दसवीं और जमा दो पास, आईटीआई के विभिन्न ट्रेड़ों के ट्रेनी, तीन वर्ष का डिप्लोमा करने वाले युवा इसमें भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेले में भाग लेने वाले युवाओं को बायोडाटा, दसवीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड की तीन-तीन फोटो कॉपी अनिवार्य होगी।
जीवन लक्ष्य आईटीआई के चेयरमैन केआर ठाकुर ने बताया कि आईटीआई परिसर में 9 अगस्त को रोजगार मेला होगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले युवाओं को 8 अगस्त को अपने दस्तावेज कार्यालय में जमा करवाने होंगे।