फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 193 उम्मीदवारों का चयन

Tue, 06 Aug 2019 11:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी नॉन मेडिकल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा और मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर 193 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग शीघ्र चयनित उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग ने दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 में पोस्ट कोड 700 के तहत प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी नॉन मेडिकल के 199 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।

आयोग के पास 7483 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 6642 आवेदन ही सही पाए गए। जबकि शेष आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया गया। आवेदन पत्रों की छंटनी के बाद आयोग ने 11 मई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा की मेरिट में रहने वाले 614 उम्मीदवारों को 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा के लिए बुलाया गया। मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन आयोग के कार्यालय में 22 जुलाई से 25 जुलाई 2019 तक किया गया। मेरिट के आधार पर 193 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

जबकि स्वतंत्रता सेनानी सामान्य वर्ग का एक पद अदालत में मामला विचाराधीन होने के चलते खाली रखा गया है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानी ओबीसी के तीन पद और स्वतंत्रा सेनानी एससी के दो पद के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार ना मिलने के कारण खाली रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें