फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2800 प्रशिक्षु जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया से बाहर

Mon, 18 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 2800 जेबीटी प्रशिक्षु कैबिनेट की ओर से मंजूर किए गए 600 पदों की दौड़ से बाहर हो गए हैं। डिप्लोमा पूरा नहीं होने के चलते ये प्रशिक्षु नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। साल 2016 का जेबीटी बैच अगस्त महीने में पास आउट होना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में वर्तमान बैच के 2800 प्रशिक्षुओं के हाथ से नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका निकल गया है। टीचर इलिजिबलिटी टेस्ट (टेट) की मेरिट के आधार पर प्रदेश में जेबीटी शिक्षकों के 600 नए पद जिलावार भरे जाएंगे। टेट के स्कोर के आधार पर मेरिट बनाकर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सात हजार से अधिक उम्मीदवार टेट पास

इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए जेबीटी के डिप्लोमा का पूरा होना अनिवार्य है। प्रदेश में सात हजार से अधिक टेट पास उम्मीदवार हैं। सरकारी और निजी जूनियर बेसिक ट्रेनिंग संस्थानों से करीब 2800 उम्मीदवार जेबीटी करते हैं। जेबीटी करने वालों की प्रदेश में संख्या करीब 20 हजार है।

काफी समय बाद राज्य सरकार जेबीटी शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है। जेबीटी के छह सौ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इसी महीने शुरू कर दी जाएगी। सरकार को जिलावार भर्ती का ब्योरा भेजा है। मंजूरी मिलते ही भर्ती शुरू होगी। टेट की मेरिट के आधार और जेबीटी करने वाले को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। -मनमोहन शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें