फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को झटका, नहीं मिलेंगे लैपटॉप

Mon, 18 Jul 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की साल 2016 की मेरिट में शामिल सरकारी स्कूलों के दसवीं और जमा दो कक्षा के दस हजार बच्चों को लैपटॉप नहीं बंटेंगे। पहले 15 अगस्त को लैपटॉप दिए जाने का कार्यक्रम था लेकिन अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। लैपटॉप के टेंडर 20 जुलाई को खुलेंगे। वितरण की तारीख अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि लैपटॉप वितरण की तारीख जल्द तय होगी। पहले 15 अगस्त को लैपटॉप देने की योजना थी। साल 2015 के मेधावी बच्चों को लैपटॉप देने में हुई देरी से सबक लेते हुए शिक्षा विभाग ने इस साल लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू की है। स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को लैपटॉप खरीदने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन

साल 2015 के इन बच्चों को भी मिलेंगे लैपटॉप

कॉरपोरेशन ने 20 जुलाई तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसी दिन टेंडर खोले जाएंगे। दसवीं और जमा दो के पांच-पांच हजार मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाने हैं। स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने टेंडर नोटिस के माध्यम से बताया है कि लैपटॉप में साल

2015 का प्रोसेसर और 2016 का एमएस ऑफिस दिया जाएगा। साल 2015 के मेधावियों से उच्च तकनीक वाले लैपटॉप 2016 के मेधावी बच्चों को दिए जाएंगे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को राजीव गांधी डिजिटल योजना में सरकार ने लैपटॉप देने का फैसला लिया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान ने बताया कि साल 2015 के दस हजार मेधावी विद्यार्थियों को इन दिनों लैपटॉप बांटने का काम चल रहा है। इन दस हजार बच्चों के साथ अब 202 और बच्चों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे। ये बच्चे भी मेरिट की कट ऑफ में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें