राज्य लोकसेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के पद भरने के लिए 245 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
चयनित अभ्यर्थियों को 17 अक्तूबर तक मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन के लिए फार्म आयोग की वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in पर उपलब्ध हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 सितंबर को हुई थी। 1193 ने प्रारंभिक परीक्षा दी थी।