फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल के लिए चुने गए मॉडल पर अब मिलेगा इतने हजार का इनाम

Thu, 19 Jan 2017 11:28 AM IST
उमेश कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल इंस्पायर स्कीम में राज्य से नेशनल स्तर के लिए चयनित होने वाले मॉडलों को अब बीस हजार रुपये इनाम मिलेगा। नेशनल विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद छात्रों के लिए यह इनाम राशि अगले शैक्षणिक सत्र से देगी। पहले छात्रों को मॉडल प्रदर्शनी के लिए इनाम नहीं मिलता था। 
विज्ञापन


विज्ञान परिषद छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल स्तर पर यह इनाम देगी। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद छात्रों के मॉडलों का चयन प्रोजेक्ट आइडिया के आधार पर करेगी। इसके लिए स्कूलों से छात्रों के आइडिया मांगे जाएंगे। इसके बाद उस प्रोजेक्ट आइडिया का चयन जिला स्तर पर होगा। जिला स्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेने के बाद मॉडल का चयन राज्य स्तर पर होगा। 
विज्ञापन

विज्ञान के लिए रुचि बढ़ाने को विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद देगी प्रोत्साहन राशि

राज्य स्तर पर चयनित होने वाले मॉडलों को परिषद प्रथम, द्वितीय और तृतीय इनाम देगी। इसमें क्रमश: पांच, तीन और दो हजार रुपये दिए जाएंगे। नेशनल के लिए चयनित होने वाले मॉडलों को बीस हजार रुपये इनाम मिलेगा। छात्रों की रुचि को विज्ञान के प्रति बढ़ाने और मॉडलों को और बेहतर बनाने के लिए परिषद यह प्रोत्साहन राशि देगी। 

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक हमीरपुर अश्वनी चंबियाल ने कहा कि विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद इंस्पायर स्कीम में छात्रों के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडलों को बीस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर चयनित मॉडलों को पांच, तीन और दो हजार की राशि दी जाएगी। परिषद ये मुहिम आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें