ये विषय इस परीक्षा में शामिल नहीं किए गए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर तक मांगे गए। पहले फरवरी या मार्च में इस परीक्षा को लेने का फैसला लिया गया। बाद में अब ये छह मई को तय की गई है।
आवेदन करने वालों में से सामान्य वर्गों के लिए फीस 700 रुपये रखी गई, जबकि अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए ये फीस 350 रुपये तय की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति और विकलांगों के लिए ये फीस 175 रुपये निर्धारित की गई।
कई उम्मीदवारों ने आवेदन तो ऑनलाइन भर दिए, मगर फीस जमा नहीं की। इसी तरह से कई उम्मीदवारों ने एक से अधिक आवेदन किए हैं, जिससे उन्होंने केवल एक बार के आवेदन में ही फीस दी है।