फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 17 डिग्री कॉलेजों को रूसा में मिली 90-90 लाख की ग्रांट

Tue, 10 Mar 2020 02:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में प्रदेश के 17 डिग्री कॉलेजों को 90-90 लाख रुपये की इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रांट जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने कुल 15 करोड़ 30 लाख की राशि जारी करते हुए 90 फीसदी शेयर दे दिया है। शेष 10 फीसदी राशि प्रदेश सरकार जारी करेगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस ग्रांट को कॉलेजों में नए कमरे, हाल बनाने, वाई फाई सुविधा देने, खेल मैदान बनाने, सौंदर्यीकरण करने, लैब बनाने, नए उपकरण लेने, स्मार्ट क्लास रूम बनाने, नई पुस्तकें लेने पर खर्च किया जा सकेगा।

डिग्री कॉलेज धर्मशाला, नादौन, घुमारवीं, दौलतपुर चौक, करसोग, पालमपुर, हमीरपुर, सेंट बीड्स कॉलेज शिमला, कोटशेरा, ऊना, रामपुर बुशहर, सीमा, बंजार, भोरंज, बीटन, हरिपुर (मनाली) और बंगाणा को इंफरास्ट्रक्चर ग्रांट जारी हुई है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने हिमाचल के कॉलेजों के लिए रूसा ग्रांट में 34 करोड़ की राशि मंजूर की है। इसमें से 30 करोड़ 60 लाख केंद्र देगी जबकि तीन करोड़ 40 लाख हिमाचल सरकार को देने होंगे।17 डिग्री कॉलेजों को 15 करोड़ 30 लाख की पहली किस्त जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश को अभी तक रूसा के तहत 326 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें