फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कॉलर्स अब स्काइप से दे सकेंगे वाइवा, लेकिन वीसी से लेनी होगी अनुमति

Tue, 10 Mar 2020 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी के पीएचडी रिसर्च स्कॉलर्स अब स्काइप के माध्यम से वाइवा दे सकेंगे। पीयू सिंडिकेट बैठक में रविवार को इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया। किसी भी विद्यार्थी को स्काइप के द्वारा वाइवा देने से पहले वाइस चांसलर राजकुमार से अनुमति लेनी पड़ेगी। वीसी की अनुमति के बाद ही कोई विद्यार्थी ऑनलाइन वाइवा दे सकता है।
विज्ञापन


पीयू सिंडिकेट सदस्य प्रो. नवदीप गोयल ने बताया कि बैठक में स्काइप के माध्यम से ऑनलाइन वाइवा देने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए विद्यार्थी को वाइवा देने के लिए शारीरिक रूप से पेश नहीं हो सकने के लिए जायज कारण बताना होगा। इसके लिए पहले विद्यार्थी को वीसी प्रो. राजकुमार से अनुमति लेने होगी।

वीसी विद्यार्थी की ओर से दिए गए कारणों की समीक्षा के बाद अगर सहमति देते हैं तो विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन वाइवा दे सकता है। स्काइप के माध्यम से वाइवा लेने पर एग्जामिनर और विद्यार्थी के समय के साथ संसाधनों की भी बचत होगी। इसके साथ ही टैक्नोलॉजी के माध्यम से किसी भी बिमारी या अन्य कारण से वाइवा देने के लिए नहीं पहुंच पाने वाले विद्यार्थियों को सहूलियत होगी। स्काइप के माध्यम से वाइवा लेने का प्रस्ताव पीयू के डीन रिसर्च प्रो. आरकेसिंगला की ओर से रखा गया था।
विज्ञापन


क्या है स्काइप
स्काइप एक सॉफ्टवेयर ऐप्लिकेशन है। जो प्रयोगकर्ताओं को इंटरनेट के माध्यम से वॉइस और वीडियो कॉल करने की अनुमति प्रदान करता है। इस सेवा के तहत नि:शुल्क कॉल किए जाते हैं। इसके अलावा स्काइप में संदेश, फाइल स्थानातंरण और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएं भी शामिल है।

पीयू के तीन प्रोफेसर को मिलेगा साहित्य अकादमी
पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार ने संस्कृत विभाग के पूर्व चेयरपर्सन प्रो. वेदप्रकाश उपाध्याय, उर्दू विभाग की प्रोफसर डॉ. जरीन फातिमा और स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज के चेयरपर्सन प्रो. योगराज अंगरिश को साहित्य अकादमी अवार्ड के लिए चुने जाने के लिए बधाई दी।

रीजनल सेंटर को बीए एलएलबी की नई यूनिट मिलेगी
पीयू सिंडिकेट की बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर, लुधियाना में सेशन 2020-21 से बीए एलएलबी (ऑनर्स) की एक और यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रिजनल सेंटर होशियारपुर में शुरू होने वाले एलएलएम और बीए एलएलबी (ऑनर्स) के कोर्स को पुन: जांच करने के लिए पैंडिग रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें