फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 22500 मिलेगा वेतन

Wed, 27 Jun 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड मानेसर (गुड़गांव) पांच जुलाई को आईटीआई शाहपुर में परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेगी। इसमें 18 से 26 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


साक्षात्कार में प्रदेश की विभिन्न आईटीआई से वे युवा भाग ले सकते हैं, जो अलग-अलग ट्रेडों में वर्ष 2014, 2015, 2016 और 2017 में पास हुए हैं। इसमें टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, ट्रैक्टर मेकेनिक, शीट मेटल वर्कर, पेंटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मेकेनिक, पीपीओ और वेल्डर ट्रेड शामिल है।

उधर, साइनर्जी कंसल्टेंसी के अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि कंपनी चयनित युवाओं को टेंप्रेरी वर्कमैन के तौर पर सात महीने के लिए रखेगी। इस दौरान उन्हें पीएफ और इएसआई सहित 22556 रुपये मासिक सैलरी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को अपने सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे

पांच जुलाई को पहले लिखित परीक्षा होगी। फिर शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं का पर्सनल इंटरव्यू इस कंपनी के अधिकारी 25 दिनों के अंदर आईटीआई शाहपुर में लेंगे। परिसर साक्षात्कार में ऑटो मोबाइल और इंजीनियरिंग इंडस्ट्री से शून्य से 3 साल का अनुभव प्राप्त युवा भी भाग ले सकते हैं।

 उधर, शाहरपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने कहा कि परिसर साक्षात्कार के लिए युवाओं को अपने सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके अलावा रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, दो पासपोर्ट फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें