सोलन शहर में एक माह बाद फिर से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। एसडीएम सोलन डॉ. पूनम ने सुबह से ही टैंक रोड़ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू की। लोगों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी गई। गौर रहे कि पूर्व एसडीएम कविता ठाकुर की ओर से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई थी।
लेकिन एक माह पहले उनका तबादला हो गया था। उसके बाद अभियान बंद था, लेकिन अब दोबारा से अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम डॉ. पूनम ने कहा कि यह कार्रवाई आगामी दिनों में भी अब जारी रहेगी।