फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक के खिलाफ ऊना में चला अभियान, डीसी ने बांटे कपड़े के बैग

Tue, 24 Sep 2019 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पॉलीथीन मुक्त अभियान में उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने सिविल सोसाइटी का सहयोग मांगा है। डीसी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रहे लोगों से घर जाकर मुलाकात की और उन्हें जिला प्रशासन की ओर से तैयार करवाए जा रहे कपड़े के बैग भेंट किए। संदीप कुमार ने सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन


उपायुक्त ने हिमोत्कर्ष संस्था के प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह, पर्यावरणविद ओसी शर्मा, समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े डॉ. हरजिंदर, वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी, प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा तथा एपीएमसी चेयरमैन बलवीर बग्गा से मुलाकात की।डीसी ने सभी को कपड़े के बैग भेंट करते हुए कहा कि पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने में समाज के सभी वर्गों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

दो अक्तूबर से पूरे देश में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित होने जा रहा है, इसीलिए प्रशासन ने प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता अभियान छेड़ा है। स्वतंत्रता सेनानी सत्य मित्र बक्शी ने कहा कि लोगों को प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करना चाहिए। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने कहा कि चिंतपूर्णी में भी प्रसाद पॉलीथीन के पैकेट में नहीं बिकेगा। इसको लेकर चिंतपूर्णी के व्यापारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बाद डीसी ने एपीएमसी चेयरमैन बलवीर सिंह बग्गा से भी मुलाकात की और उनसे सब्जी मंडी में पॉलीथीन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें