फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: केंद्रीय कार्यकारिणी को जल्द वार्ता के लिए बुलाएं, नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे पेंशनर

Tue, 08 Oct 2024 08:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने बैठक कर दी चेतावनी, विभिन्न मांगों पर किया मंथन
विज्ञापन

पेंशनरों के लंबित पड़े एरियर का भुगतान शीघ्र करें : चंद्र सिंह मंडयाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मांडव चेरिटेबल ट्रस्ट जेल रोड मंडी में विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम के प्रधान एएस गुप्ता अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मांग उठाई कि पेंशनरों के लंबित पड़े एरियर का भुगतान शीघ्र करें और अन्य मसलों का निपटारा जल्द से जल्द करने की कोशिश करें।
बैठक में चंद्र सिंह मंडयाल ने सदस्यों को बताया कि विद्युत बोर्ड की ओर से पहली जनवरी 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनर का नोशनल पे फिक्सेशन का काम जोर शोर से किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 13 हजार पेशनरों की नोशनल पे फिक्सेशन हो चुकी है। उम्मीद है कि इस महीने या अगले महीने तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक से अनुरोध किया कि वह केंद्रीय कार्यकारिणी को जल्द वार्ता के लिए बुलाएं अन्यथा विद्युत बोर्ड के पेंशनर सड़कों पर उतरने में भी गुरेज नहीं करेंगे। इसके अलावा बोर्ड प्रबंधन ने पेंशनरों के 15, 18, 20, 35 प्रतिशत की दर से और आयु के हिसाब से एरियर के भुगतान के आदेश 15 मई 2024 को जारी किए हैं, उन्हें तुरंत लागू किया जाए। नोशनल पे फिक्सेशन होने वाले मामलों में 75 साल से ऊपर के पेंशनरों को 35 प्रतिशत के हिसाब से उनके एरियर का आदेश और भुगतान भी हिमाचल सरकार के कर्मचारियों तर्ज पर जल्द दिया जाए।
विज्ञापन

मंडी यूनिट के प्रधान राजेश बहल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले महीने से सभी पेंशनर को अपने-अपने लाइव सर्टिफिकेट पहली नवंबर 2024 के बाद किसी क्लास वन ऑफिसर से वेरिफाई करने के बाद फोरम के पास दें, ताकि समय पर सभी के लाइव सर्टिफिकेट लेखा अधिकारी पेंशन को भेजे जा सकें।
विज्ञापन

इससे पहले स्वर्गीय शिव सिंह, अमर दास के आकस्मिक निधन पर शोक जताया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में महासचिव डीडी राणा, डीके ठाकुर, गजपाल सिंह मंडयाल, जितेंद्र वालिया, श्याम लाल, महिंद्र सिंह गुलेरिया, सुरेश राणा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें