फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कोटशेरा कॉलेज में कैडेटों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकगीत, भांगड़ा और नाटी से जमा रंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान की एनसीसी इकाई के वार्षिक सांस्कृतिक समारोह धरोहर–2026 में कैडेटों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय परिसर में सजे मंच पर दिनभर रंगारंग कार्यक्रमों की शृंखला चली जिसमें कैडेट्स ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत की विविध छवियां जीवंत कर दीं।

समारोह की शुरुआत परेड सलामी से हुई जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीता। भरतनाट्यम की शास्त्रीय मुद्राएं, हिमाचली लोकगीत पर समूहगान की मधुर धुन, ऊर्जा से भरपूर भांगड़ा, हास्य नृत्य की प्रस्तुति और पारंपरिक नाटी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका पर आधारित विशेष प्रस्तुति और वार्षिक गतिविधियों के दृश्य प्रदर्शन ने कार्यक्रम को सार्थक बना दिया। समारोह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, आरकेएमवी, संजौली कॉलेज, सेंट बीड्स और एपीजी विश्वविद्यालय के 100 से अधिक एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. राजेश शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने की। एनसीसी के सीटीओ डॉ. अजय गर्ग ने वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक कैडेट का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है जबकि पांच कैडेट्स अग्निवीर बने हैं। मुख्य अतिथि ने डॉ. राजेश शर्मा युवाओं को अनुशासन, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण का महत्व बताया। उन्होंने स्क्रीन समय कम कर खेलकूद में भागीदारी बढ़ाने की सलाह दी और सेना में अधिकारी बनने के लिए आत्मविश्वास को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें