फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Sports: विक्रमादित्य बोले- खेल कैलेंडर में शामिल होगा अंदरौली, गोल्फ कोर्ट की संभावनाएं तलाशेंगे

Mon, 06 Mar 2023 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के डैमों को जलक्रीड़ा के लिहाज से विकसित करने की जरूरत है। शीतलकालीन खेलों को लेकर भी गंभीरता से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंदरौली को वार्षिक खेल कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। यहां गोल्फ कोर्ट की भी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। अंदरौली को उत्तरी क्षेत्र का केंद्र बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। वह सोमवार को ऊना के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के डैमों को जलक्रीड़ा के लिहाज से विकसित करने की जरूरत है। शीतलकालीन खेलों को लेकर भी गंभीरता से कार्य हो रहा है। कहा कि अंदरौली को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करेंगे। इसके लिए बीबीएमबी को साथ लेते हुए काम करेंगे और उनकी इस भूमि को खेलों के लिए इस्तेमाल करने के लिए एमओयू साइन करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस विभाग की टीम भी तैयार की जाएगी। अंदरौली को खेलों और पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा। इससे पहले डीजीपी संजय कुंडू ने मंत्री से हिमाचल पुलिस में वाटर स्पोर्ट्स टीम बनाने के लिए एक करोड़ रुपये का अनुदान देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अशोक ठाकुर, इंस्पेक्टर जनरल जहूर हैदर जैदी, चौथी बटालियन बनगढ़ के डीआईजी विमुक्त निरंजन, एसपी अर्जित सेन व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें