फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्वास्थ्य मंत्री बोले- अटल टनल रोहतांग की तर्ज पर बनेगी कंडाघाट सुरंग

Sun, 05 Nov 2023 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

चंबाघाट से कैथलीघाट तक लगभग 23 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 598 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-05 पर चंबाघाट से कैथलीघाट तक दूसरे चरण के फोरलेन निर्माण में सुरंग निर्माण कार्य अटल टनल रोहतांग की तर्ज पर किया जाए। यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को दिए हैं। इसी के साथ कार्य को समय पर पूरा करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कंडाघाट में जिला प्रशासन, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि चंबाघाट से कैथलीघाट तक लगभग 23 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 598 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस दौरान 18 पुल और एक सुरंग बगेगी। कंडाघाट में फोरलेन कार्य के दृष्टिगत निर्मित की जा रही सुरंग के कार्य को भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। वहीं निर्माण करते समय पानी का छिड़काव समय-समय पर करते रहें, जिससे स्थानीय निवासियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आवश्यकतानुसार ग्रामीणों की सुविधा के लिए छोटे रास्तों का निर्माण भी किया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माणाधीन कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फोरलेन निर्माण कार्य में कृषि योग्य भूमि व प्राकृतिक जल स्रोतों को होने वाले नुकसान से बचाया जाए। सोलन से कैथलीघाट तक लोगों की सुविधा के लिए पांच पैदल पथ भी निर्मित किए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं संबंधित अधिकारियों को कंडाघाट में बाबा भलकू गेट के शीघ्र निर्माण के निर्देश भी दिए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य अजय वर्मा, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें