यहां कांग्रेस के विजय इंद्र कर्ण के सामने पूर्व विधायक के बेटे पुनीष पाधा हैं तो भाजपा से विशाल नैहरिया के सामने पार्टी के ही राकेश कुमार चुनाव में उतरे हैं।
वर्ष 2017 में अपनों की बगावत से जीती हुई बाजी हारने वाले सुधीर शर्मा के अचानक मैदान छोड़ने के बाद भितरघात से डरे कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टीम से मुकाबला करने के लिए धर्मशाला में बड़े नेताओं की फौज उतार दी है।