हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के टिकटों पर गुरुवार या शुक्रवार को फैसला संभावित है। इस बारे में नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड ही फैसला लेगा। धर्मशाला से जहां चार संभावित उम्मीदवारों का पैनल संसदीय बोर्ड को भेजा गया है, वहीं पच्छाद से तीन नाम भेजे गए हैं।
पच्छाद से आशीष सिक्टा, रीना कश्यप और बलदेव कश्यप के तीन नामों का पैनल तय किया है, जबकि धर्मशाला से चार नेताओं राजीव भारद्वाज, विशाल नेहरिया, संजय शर्मा और उमेश दत्त के नामों का पैनल भेजा गया है।