वर्ष विधायक पार्टी
1977 जख्मी राम जनता पार्टी
1982 गंगू राम मुसाफिर निर्दलीय
1985 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
1990 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
1993 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
1998 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
2003 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
2007 गंगू राम मुसाफिर कांग्रेस
2012 सुरेश कश्यप भाजपा
2017 सुरेश कश्यप भाजपा
मुसाफिर के नाम जीत का रिकॉर्ड
पच्छाद में पूर्व विस अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर के नाम जीत का रिकॉर्ड है। वह वर्ष 1982 से लगातार सात बार यहां से विजयी हुए। वर्ष 2012 में कांग्रेस के इस परंपरागत गढ़ को भेदने में भाजपा को कामयाबी मिली। पच्छाद में भाजपा से सुरेश कश्यप ने यहां लगातार दो बार जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार गंगूराम मुसाफिर भले ही दो बार पराजित हुए, लेकिन वर्ष 2012 में मुसाफिर को जहां 22863 मत मिले थे, वहीं 2017 के चुनाव में उन्हें 23816 मत प्राप्त हुए थे।
1957 से 1967 तक रही टेरीटोरियल काउंसिल
पच्छाद में 13 बार हुए विधानसभा चुनावों की अवधि के दौरान 1957 से 1967 तक हिमाचल प्रदेश टेरीटोरियल काउंसिल रही। इसमें 1957 में कांग्रेस के जीत सिंह व मांगा राम सदस्य रहे। जबकि 1962 में एक ही अनुसूचित जाति सदस्य बने माता राम। वे भी कांग्रेस समर्थित थे।